दुदही। इंस्टग्राम पर रील बनाने वाली महिला को भोजपुरी गायक के साथ वीडियो बनाने का झांसा देकर 59 हजार रुपये जालसाज ने ठग लिया। इंस्टाग्राम के जरिए जालसाज महिला से संपर्क किया। ठगी की शिकार हुई महिला ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। काफी दिनों से महिला सोशल मीडिया पर रील बनाती है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाती है। इसका एक आईडी की नाम से एक व्यक्ति महिला का फॉलोअर बना। महिला नेे चैट के दौरान मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद महिला को एक लोकप्रिय गायक के साथ गाना एवं वीडियो बनवाने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। महिला उसके विश्वास में आ गई। जालसाज अपना नाम भोला कुमार बताया। उसके बाद महिला से पटना में गायक के साथ वीडियो बनवाने का झांसा देकर विश्वास में लिया। इसके एवज में फीस के नाम पर 40 हजार ऑनलाइन खातें में मांगा। महिला विश्वास में आकर 40 हजार भेज दिया और बताया कि जल्द पटना बुलाया जाएगा। फिर महिला से 19 हजार की मांगा लिया। इसके बाद मई से जालसाज का मोबाइल स्विच ऑफ है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।