फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुसहर परिवारों को सरकारी योजनाओं का दें लाभ

Sat, 25 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यक्रमों के महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मुसहर परिवारों को शतप्रतिशत दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मुसहर परिवारों उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करते हुए उसकी सूची ग्राम सभाओं में खुली बैठक के माध्यम से दें। डीएम ने कहा कि यदि किसी ग्राम सभा में एक ही मुसहर परिवार है, तो उसे भी सूची में शामिल करते हुए योजनाओं से संतृप्त कराएं। जीरो पावर्टी के तहत प्रमुख पांच विभागों से संचालित योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, राशनकार्ड, जन आरोग्य योजना, पीएम किसान योजना, पीएम सूर्यघर योजना, फैमिली आईडी,तथा अंत्योदय राशन कार्डों के सत्यापन की गहन समीक्षा की। पेंशन योजनाओं में लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारण करते हुए डीएम ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहत अगले माह में तिथि निर्धारित करते हुए लक्ष्यपूर्ति के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें