सपहा। शुक्रवार शाम कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के गांव दिन्नापट्टी में हाई वोल्टेज हजार वोल्ट की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। गांव दिनापट्टी की ओर से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गुजर रही झांकी को देखने के लिए मैनपुर दिनापट्टी निवासी 14 वर्षीय बालिका संगीता रावत पुत्री अमलेश रावत कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट की चहारदीवारी पर चढ़ गयी इस दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली के एक खुले तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी।