गोड़रिया। एक युवक की सगाई का कार्यक्रम शनिवार को चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती बच्ची को लेकर पहुंची और हंगामा करने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पीआरवी ने बरछा का कार्यक्रम बंद करा दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पांच माह पूर्व एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने विशुनपुरा पुलिस को कार्रवाई का निर्देश भी दिया था, तीन सिपाहियों ने समझौता करा आरोपी को बचा दिया था। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला मुस्लिम समुदाय का युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक कोलकाता की रहने वाली एक डांसर को करीब पांच साल पूर्व झांसे में ले लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। करीब एक साल पूर्व युवती को मालूम हुआ कि जिससे वह शादी करना चाहती है वह मुस्लिम है। इस बीच युवती गर्भवती हो गई थी। अक्तूबर में युवती ने एसपी से मिलकर युवक की शिकायत की थी। आरोप है कि विशुनपुरा थाने पर मामला गया तो कार्रवाई के बजाए तीन सिपाहियों ने मिलकर समझौता करा दिया। युवती का पांच माह का एक बच्चा है।