फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति की हत्या करने वाली पत्नी और देवर गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या करने वाली पत्नी और देवर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पति के बार-बार विवाद से तंग आकर दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त नल के हैंडल भी आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दूसरे दिन भी इस घटना की चर्चा लोगों में रही। मृतक की मां बच्चों को लेकर अपने मूल गांव बिहार चली गईं।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि इश्तेयाक और अमनी आरा के बीच करीब चार साल से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी अख्तर को हो गई थी और भाई तथा पत्नी से इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार की शाम को अख्तर सामान बेचने के बाद घर लौटा तो योजनाबद्ध तरीके से पत्नी ने देवर के साथ मिलकर नल के हैंडल से सिर पर वार कर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें