कुशीनगर जिजे के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के पास हाईवे पर शनिवार को स्कार्पियों लोहे की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। इससे सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कार्पियों में सवार चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव भटवा निवासी उमर अंसारी (30) और मिट्ठू अंसारी (25) अपने रिश्तेदार समरुल्लाह अंसारी (40) का कसया इलाज कराने जा रहे थे। मधुरिया पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर जलभराव के चलते उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई, जिससे लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर पलट गई।
इसमें चालक सैयद अंसारी (23) समेत स्कार्पियों में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने समरुल्लाह को गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शेष घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया।