जनपद में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
तीसरी लहर में 797 लोग हो चुके हैं संक्रमित
कुशीनगर। जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब एक्टिव केस 62 है। तीसरी लहर में अब तक 797 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि 3,663 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 2,750 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2,746 निगेटिव और चार पॉजिटिव हैं। संक्रमितों में पडरौना व कप्तानगंज से एक-एक और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात है। तीसरी लहर में 1,82,650 लोगों की जांच कराई गई है। इनमें 797 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 728 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.43 और ठीक होने वालों की दर 91.23 प्रतिशत है। मृत्युदर 0.86 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।