विजयपुर गांव में पहलवानों का हाथ मिलवाते सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय व अन्य
कोटवा बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, बिहार, दिल्ली के लगभग चालीस जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए।
मुख्यातिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुश्ती परम्परागत खेल है। इस तरह के खेलों से जहां ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है वहीं स्वास्थ्य लाभ के साथ ही गांव क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है।
विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ट भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने गुड्डू गोरखपुर और हलचल बनारस का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाया। इसमें गुड्डू ने हलचल को चंद मिनट में ही चित कर दिया।
इसी तरह से लगभग चालीस जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। आयोजक दीपू सिंह ने आभार जताया। निर्णायक एवं संचालक धनंजय सिंह पहलवान व शंखी यादव रहे। इस अवसर पर अजय, संतोष मणि त्रिपाठी, मनींद्र सिंह, विनोद सिंह, छट्ठू कुशवाहा, पल्लू साही, अमित राव आदि मौजूद रहे।