फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नासिक में बीएन मिश्र ने जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

Mon, 11 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नासिक के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम में दीपावली के मौके पर आयोजित तीसरे राष्ट्रीय वेटरन स्पोर्ट्स एवं गेम्स में पडरौना के भरवलिया निवासी बीएन मिश्रा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं। वे वहां 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उन्होंने हैमर थ्रो व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और शाटपुट में कांस्य पदक जीता है। अब वे 10 से 12 जनवरी 2025 तक मंगलौर में आयोजित प्रथम साउथ एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पडरौना चेयरमैन विनय जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, शिवकुमारी देवी, दीपनारायण अग्रवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप चाहड़िया, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अरुण गौतम, डॉ. संदीप अरुण, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. वैभव ज्योति, डॉ. देवशरण सिंह, डॉ. राजीव मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें