फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित परिवार को मिलेगा अनाज का पैकेट

विज्ञापन
बांध का निरीक्षण करते एडीएम देवीदयाल वर्मा। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ित परिवार को मिलेगा अनाज का पैकेट
विज्ञापन

एडीएम ने तहसील में अधिकारियों के साथ की बैठक
पडरौना। जिले में बाढ़ की आपदा से निपटने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। बाढ़ पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के लिए अनाज का पैकेट दिया जाएगा। रविवार को 400 पैकेट राहत सामग्री खड्डा तहसील में सुरक्षित की गई।
बंधों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम देवी दयाल वर्मा ने खड्डा तहसील में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए लापरवाही न बरतें। उन्होंने बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मोबाइल शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, ग्रामों में रहने वालों की कुल परिवारों की संख्या जुटाने, पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी ने खड्डा के संवेदनशील छितौनी और भैसहा तटबंधों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, सीओ संदीप वर्मा, जिला आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय, तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें