फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी गांव का युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टाल-मटोल करने लगा। फिर घर वालों की असमर्थता जताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सरपतही गांव निवासी नितेश से उसका प्रेम प्रसंग था, वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा, बीच में कई बार उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा। कुछ दिन पूर्व दबाव बनाने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नितेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें