फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के वार्ड संख्या एक स्थित पासी टोला में मंगलवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे के वार्ड संख्या एक पासी टोला में इन दिनों इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। मंगलवार को इंटरलॉकिंग के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली से ईंट पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान कृष्णा का चार वर्षीय पुत्र अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मौके पर मौजूद लोग चालक के नशे में होने की बात भी कह रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक और वाहन मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें