रामकोला। नगर के वार्ड नंबर 15 सरदार पटेल नगर की रहने वाली आठ वर्षीय मासूम बच्ची अपने दरवाजे पर चार नवंबर को खेल रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने ठोकर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
रामकोला थाने पहुचे सरदार पटेल नगर वार्ड निवासी राकेश गुप्ता की आठ वर्षीय बेटी कनक गुप्ता दरवाजे पर खेल रही थी। सड़क के पश्चिमी तरफ खड़ी थी तभी रामकोला की ओर से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया।
इसमें कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन पांच नवंबर को मौत हो गई। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर ली है।