मंसाछापर। क्षेत्र के ढोरही सरकारी फार्म में शनिवार को सदर विधायक ने नया विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस सब स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
भूमि पूजन करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि करीब दो करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से कृषि विभाग की भूमि पर बन रहा यह सब स्टेशन पांच एमबीए क्षमता का होगा। इसके निर्माण से ढोरही, खजुरिया, भुजौली, बरवा, मिठहा, पिपरा, पुरंदर छपरा, विरती, सरपतही, बेलवा सहित लगभग 150 गांव के लोगों की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।