महिला को नकली आभूषण देकर असली ले गई महिला ठंग।स्रोत-सोशल मीडिया
पिपरा कनक। खून जांच कराने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को झांसे में लेकर शुक्रवार दोपहर दो महिला ठगों ने नकली जेवर देकर उसके असली आभूषण और तीन हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित महिला जब पटहेरिया में इन आभूषणों की जांच कराई तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। यह सुनते ही महिला अचेत हो गई। लोगों की सूचना पर पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए।
पटहेरवा के गांव नरायनपुर राम सहाय निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमावती देवी पत्नी रामउग्रह प्रसाद की तबीयत खराब है। डॉक्टर ने खून जांच कराने फाजिलनगर भेजा था। वह गले में मंगलसूत्र, कान में बाली व पैर पाजेब पहनी थी। टेंपो से उतरने के बाद उनसे दो महिलाएं मिलीं औ उनसे बातचीत करते चलने लगीं। जालसाज महिलाओं ने कहा कि उनके पास सोने की बाली, मांगटीका है। वह उसे बदलने दुकानदार के पास जा रही है। अगर पैसा हो तो आप ही ले लीजिए। पीड़ित ने कहा कि वह इलाज कराने जा रही है। पास में मात्र तीन हजार रुपये हैं। ठग महिलाओं में से एक ने कहा कि आप कान की बाली, मंगलसूत्र व चांदी की पाजेब व तीन हजार रुपये दे दीजिए। हमारा नया आभूषण ले लीजिए।
महिला को नकली आभूषण देकर असली ले गई महिला ठंग।स्रोत-सोशल मीडिया