फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर से बरामद शव कनखोरिया की महिला का

Sat, 21 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा बाजार के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की चाफ शाखा में बृहस्पतिवार बरामद शव कसया थाना क्षेत्र के कनखोरिया की महिला का था। शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कनखोरिया गांव निवासी शिवानी शुक्ला (32) पत्नी अरुण शुक्ला 14 फरवरी से लापता थी। परिजनों ने कसया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि लापता होने के दिन ही वह पडरौना नगर से होकर गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें