फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुआवजे को लेकर आज तहसील जाकर एसडीएम को ज्ञापन देंगे किसान

Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। नेशनल हाईवे-727 बी के निर्माण में अधिग्रहीत की जाने वाली किसानों की जमीन व जद में आ रहे मकानों के मुआवजे को लेकर तमकुही तहसील के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों ने सोमवार को रामकोला चट्टी बाजार में पूर्व विधायक अजय लल्लू की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें रणनीति बनाते हुए मंगलवार को अपना मांग पत्र तहसील मुख्यालय पर सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


तमकुही से बिहार के पचंदवरी होते हुए यूपी के देवरिया जनपद से होकर बनारस जाने वाले नेशनल हाइवे-727बी के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद हाईवे की जद में आने वाले तमकुही तहसील क्षेत्र के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है। मगर, अब भी किसानों में मुआवजे को लेकर संशय है। उनका कहना है कि अब तक इस मामले में न तो उनके साथ प्रशासन की तरफ से बैठक की गई और न ही उन्हें जमीन व मकान के बदले मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी गई है।
किसानों ने सोमवार की सुबह रामकोला चट्टी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में बैठक कर किसान की समस्या पर चर्चा कर अपनी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

.....
किसानों को सर्किल रेट से चार गुना दाम तत्काल मिले : अजय कुमार लल्लू

पूर्व विधायक लल्लू ने कहा कि प्रशासन किसानों की जमीन और मकान का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दे। साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी देनी होंगी। बैठक में किसानों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि मंगलवार को पूर्व विधायक के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचकर मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बृजेश कुमार, इदरीस, हरिकेश सिंह, सतेंद्र कुशवाहा, रमायन, योगेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें