पडरौना। उदित नारायण इंटर काॅलेज के सभागार में रविवार को विदाई कार्यक्रम हुआ। इसमें सेवानिवृत हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को उपहार देकर विदा किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य सुरेश प्रताप सिंह और शिक्षक राममिलन सिंह रविवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें विद्यालय के शिक्षकों ने अंग वस्त्र, रामचरित्र मानस, छड़ी, छाता समेत अन्य उपहार देकर उनके लंबी उम्र की कामना की। इसके पूर्व कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। विदाई कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय सिंह, शंकरशरण दुबे, आशनारायण राय, डॉ. आलोक शुक्ला, मृगेंद्र राघव राव, चंद्रशेखर दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य जगमोहन तिवारी, राजीव यादव कृष्णमोहन सिंह, कृष्णमोहन शर्मा, सुभाष मिश्र आदि मौजूद रहे।