फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी

Sun, 14 May 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में लगी भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में भीड़ उमड़ रही है। छाया चित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन शनिवार को संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी महाराष्ट्र से आए पर्यटकों को प्रदर्शनी की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जन्म से महापरिनिर्वाण तक के करीब 85 छाया चित्र दर्शकों के अवलोकन के लिए लगाए गए हैं। संग्रहालय के सामने बने पार्क का भी यहां पर आने वाले दर्शक और सैलानी लुत्फ उठा रहे हैं। संग्रहालयाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से दिए गए निर्देश पर किया गया है। पर्यटक 31 मई तक इसका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें