फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल लदे टैंपो में आग लगने से अफरा-तफरी

Sat, 13 May 2017 11:56 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
टैंपो में आग लगने से अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार से कुबेरा भुवाल पट्टी जाने वाले रास्ते पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे डीजल लदे टैंपो में अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग आग बुझाते टैंपो व डीजल जल गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह किरत पट्टी निवासी सिंगासन अपने गांव के रहने वाले लालजी जायसवाल का टैंपो लेकर डीजल लेने सेमरा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर गए हुए थे। डीजल लेकर दोनों लोग गांव की ओर लौट रहे थे। इसी बीच गोड़रिया से कुबेरा भुवाल पट्टी जाने वाले मार्ग पर टैंपो में अचानक आग लग गई। आग से घिरता देख डीजल मालिक और टैंपो चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने काफी मेहनत से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें