फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में वार्षिक परीक्षा की दिनभर होती रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में वार्षिक परीक्षा की दिनभर होती रही तैयारी
विज्ञापन

- दो पालियों में होगी परीक्षा, डेढ़ घंटे का होगा पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से संबद्ध जिले के सभी महाविद्यालयों में मंगलवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। महाविद्यालयों की तरफ से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से संबद्ध जिले में एक राजकीय, चार वित्तपोषित और 43 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संचालित हैं। इन महाविद्यालयों में स्नातक वर्ग के द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रही विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाना है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो पालियों में होने वाली यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा की सुचिता बनाए रखते हुए सकुशल परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम पाली में स्नातक भाग तीन एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष तथा द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की परीक्षा
सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा में बीए भाग तीन व एमए द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक संपन्न होने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा में बीएससी भाग दो की गणित एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें