पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव से आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी, दस्त और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कुल 1390 मरीजों में 594 पुरुष, 678 महिलाएं व 118 बच्चों इलाज किया।
इनमें सांस के 92, पेट संबंधी बीमारियों के 153, शुगर के 180, त्वचा के 211, टीबी के संभावित 17, खून की कमी के छह व हाइपरटेंशन के 111 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। वहीं, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका भी लगाया गया। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े 385 मरीजों ने भी आरोग्य मेले का लाभ उठाया। मेले में 49 चिकित्सकों व 206 पैरा मेडिकल स्टाफ ने उपचार किया।
शहर के गायत्रीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.उमर जमा की अगुवाई में 60 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 22 पुरुष, 26 महिलाएं व 12 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान वायरल बुखार, पेट व गैस सहित उल्टी दस्त के मरीजों का भी उपचार किया गया। बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक खांसी, बुखार व त्वचा रोगियों की रही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज और दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति राय ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी, दस्त और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
मौके पर स्टाफ नर्स रंजन राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, लैब टेक्नीशियन शक्ति प्रकाश सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय न्यू पीएचसी में कुल 30 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने मरीजों का उपचार कर दवाएं दी।
उन्होंने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी। एलटी तृप्ति ने बताया कि शुगर के पांच मरीज, त्वचा के छह, टायफाइड के चार, टीबी के तीन व बुखार के छह मरीजों की जांच की गई। वहीं, पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका भी लगाया गया। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आए 28 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने त्वचा,खांसी, वायरल बुखार,पेट दर्द सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। मेले में एएनएम प्रेमा राय,वंदना सिंह और सविता मौर्य ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया। स्वास्थ्य टीम में जमील अहमद वारसी, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, आशा संजू त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, सोनम देवी, सीमा देवी, कलावती देवी, संध्या, जहाना खातून,,चांदमती आदि मौजूद रहीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज करते जाच करते डाॅ. संजय कुमार ।संवाद