फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब नेट कनेक्टिविटी से टूट रहे रोजगार के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब नेट कनेक्टिविटी से टूट रहे रोजगार के तार
विज्ञापन

- वर्क फ्राम होम कार्य करने में बाधक बन रहा है लचर नेटवर्क
- कोरोना काल में रोजगार का माध्यम बन गया इंटरनेट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। संचार कम्पनियों का नेटवर्क टूटते रहने के कारण संपर्क के साथ-साथ रोजगार के तार भी टूट रहे हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण लोगों को वर्क फ्राम होम, यानी घर से दफ्तर का कार्य करने में मुश्किलें आ रही हैं। संचार कम्पनियों में लोकेशन के साथ शिकायत करने के बावजूद भी उपभोक्ताओं की राहत नहीं मिल रही है।
भारत संचार निगम लिमिटेड और निजी संचार कम्पनियों के नेटवर्क का बुरा हाल है। लचर इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण लोग 2-3 कम्पनियों का सिमकार्ड प्रयोग कर रहे हैं लेकिन सिम चेंज करने के बाद भी मायूसी हाथ लग रही है। कोरोना काल में बड़े शहरों में नौकरी करने वाले अनेक लोग घर वापस आ गए हैं जबकि, स्थानीय युवा भी रोजगार के लिए वर्क फ्राम होम के प्लेटफार्म पर कार्य करने को मजबूर हैं। नेटवर्क कटने के कारण ऑनलाइन मीटिंग एवं अन्य कार्य करते समय लोग नेटवर्क से जुड़ने के लिए घर से बाहर जाकर स्थान बदलते हैं तो कभी छत पर टहलते हुए बात करने की कोशिश करते हैं। विदेश में रहने वाले लोगों के परिजन या मित्र वीडियो कॉलिंग करते हैं। परंतु खराब नेटवर्क के चलते बात पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मंडल में बीएसएनएल के करीब 11 लाख उपभोक्ता हैं। जबकि, इसी प्रकार एयरटेल, जियो और अन्य कम्पनियों के काफी संख्या में उपभोक्ता हैं, जो परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
बीएसएनएल ने इंटरनेट सेवा में सुधार के लिए रेल टेल से अनुबंध किया है। इसके लिए आप्टिकल फाइबर की खरीद की जा चुकी है। कार्य प्रारम्भ किया गया है, जल्द ही नेटवर्क बेहतर हो जाएगा।
विद्यानंद, प्रमुख महाप्रबंधक , बीएसएनएल, गोरखपुर
नेटवर्क टेक्निकल सिस्टम है, कभी कभी खराब हो जाता है। जहां से भी शिकायत आती है, उस क्षेत्र में जाकर हमारी टीम नेटवर्क सही करती है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि शिकायत में सही लोकेशन जरूर बता दें।
श्रीनिवासन यू, जन सम्पर्क अधिकारी एयरटेल
जियो का नेटवर्क खराब नहीं है। आप जहां हैं, वहां का लोकेशन बताइए तो हम टीम भेजकर सुधार कार्य करा देंगे। कुछ स्थानों से शिकायत आती है तो वहां नेटवर्क सुधार दिया जाता है।
प्रियंका सिंह, जन सम्पर्क अधिकारी जियो
खराब हुआ इंटरव्यू
मैंने दिल्ली की एक निजी कम्पनी में ऑनलाइन इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के दौरान तीन-चार बार नेटवर्क टूटा और प्रश्न उत्तर का क्रम बाधित हुआ। वीडियो कॉल इंटरव्यू में नेटवर्क ने मुझे बहुत परेशान किया।
शैलेष कुमार
मीटिंग में नहीं सुन पाते हैं बात
सुबह वीडियो कॉल मीटिंग के दौरान अक्सर आवाज कटने लगती है। इस कारण मुझे घर से बाहर निकलकर बार-बार लोकेशन बदलना पड़ता है। फिर भी इंटरनेट नेटवर्क अच्छा मिलने की गारंटी नहीं है।
मिथिलेश कुमार
नहीं हो पा रहा है कार्य
ऑनलाइन कार्य करते समय नेटवर्क के कारण कार्य बाधित हो रहा है। फाइल खुलने व सेव होने में कई गुना अतिरिक्त समय लगता है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में सभी कंपनियों की हालत एक जैसी हो गई है। इसके चलते कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अरुण कुमार
सिम बदलने का भी फायदा नहीं
अच्छे नेटवर्क के लिए मैने बीएसएनएल के अलावा दो और कम्पनियों का सिम खरीदा है लेकिन हर कम्पनी का हाल एक जैसा हो गया है। सभी संचार कम्पनियों का नेटवर्क निराश कर रहा है। शिकायतों पर कोई सुनवाई भी नहीं होती है।
ऋषभ जायसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें