फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का मामला, सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Fri, 05 Mar 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

  • बीते 16 फरवरी को कुशीनगर में अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का मामला
  • अधिवक्ताओं ने जनता दरबार में पहुंचकर बताई पीड़ा, वरिष्ठ पुलिस अफसरों पर मनमानी का लगाया आरोप

 
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर कस्बे के एक अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार तक पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी को घटना की जानकारी दी। साथ ही इस मामले में एसओ समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसरों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सीएम ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कसया नगर निवासी अधिवक्ता संजय सिंह के घर में बीते 16 फरवरी को दिनदहाड़े चोरी हुई थी। वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर अधिवक्ता तभी से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर हैं। इनका आरोप है कि वरिष्ठ अफसर इनकी बात नहीं सुन रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इसकी जानकारी होने पर हियुवा नेताओं व सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय व हियुवा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने घटना से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को यह भी बताया कि कसया थानाक्षेत्र में दिन में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लूट, छिनैती, चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी हुई हैं। परंतु एक भी घटना का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पा रही है। ऐसे में मजबूर होकर अधिवक्ता आंदोलन की राह पर हैं। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल इससे पहले एडीजी, एसपी व प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार मिल चुका है पर कार्रवाई नहीं हुई।

इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय के अलावा महामंत्री अनिल त्रिपाठी, रवींद्र मणि, संजय सिंह, अंबरीश चौबे, दीनदयाल मल्ल, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, हियुवा के नगर अध्यक्ष विनोद गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें