फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने पर दिया जोर

Sat, 23 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तरफ से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रविंद्रनगर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एआरटीओ ने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाओं में देखा गया है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने होते हैं। उनके सर में गंभीर चोट आती है। इन दुर्घटनाओं में घायल कई बाइक सवारों की मौत तक हो जाती है। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से घायलों का इलाज काफी समय तक चलता है। हेलमेट पहनने से सिर में चोटें कम आती हैं, जिससे मौत जैसी घटनाएं कम होंगी। इसलिए बाइक पर चालक और पीछे बैठे सवार को भी हेलमेट पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय कभी भी मोबाइल पर बात न करें। फोन आने पर रुककर बात कर लें, इसके बाद ही बाइक चलाएं। इसके बाद बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों में हेलमेट वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हर्षवर्धन राज, आरपी सिंह, मुख्तारूहल हसन, राजेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार सिंह, रंजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें