फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल से आया हाथियों का दल, वापस लौटा; लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 12 Oct 2023 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

वीटीआर स्थित गोनौली वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर बृजेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मेहमान हाथियों का दल नेपाल सीमा में लौट गया है। इनके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
हाथियों का दल लौटा वापस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से भारत में घुसे गुस्सैल हाथियों का दल वापस अपने क्षेत्र में लौट गया है। कुछ दिनों से आतंक का प्रयाय बने इन जानवरों के वापस जाने की जानकारी पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इनके गतिविधियों पर नेपाल के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोनौली वन क्षेत्र में कुछ दिन पहले नेपाल के चितवन नेशनल पार्क (चितवन निकुंज) से जंगली हाथियों का 6 सदस्यीय दल घुस आया था। हाथियों के उत्पात व गुस्सैल स्वभाव के चलते लोगों के आवाजाही को संभावित क्षेत्र में रोक दिया गया था। अब राहत भरी खबर मिली है कि यह दल नेपाली सीमा में भालू थापा व वाल्मीकि आश्रम क्षेत्र में पहुंच गया है।

बता दें कि भारत व नेपाल के जंगल आपस में समानांतर रूप से जुड़े हैं और पूरी तरह खुले है। इस वजह से वन्यजीव एक दूसरे के क्षेत्र में भोजन पानी की तलाश या भटककर पहुंच जाते हैं। इनको मेहमान जानवर मानकर सुरक्षा व निगरानी की जाती है और वापस उनके क्षेत्रों में भेजा जाता है। कई बार जानवर दूसरे क्षेत्र में अपना बसेरा बना लेते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में वीटीआर स्थित गोनौली वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर बृजेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मेहमान हाथियों का दल नेपाल सीमा में लौट गया है। इनके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें