फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Thu, 12 Oct 2023 04:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कुशीनगर जनपद से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से जंगली जीव जंतु बाहर निकलकर अक्सर रिहाइशी इलाके में पहुंचकर लोगों के लिए खतरा बन जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंच गया।
विज्ञापन
कुशीनगर में मिला अजगर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 फीट का अजगर प्रजाति का सांप जंगल से निकलकर एक गांव में पहुंच गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


कुशीनगर जनपद से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से जंगली जीव जंतु बाहर निकलकर अक्सर रिहाइशी इलाके में पहुंचकर लोगों के लिए खतरा बन जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंच गया। उसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।

इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर स्नैक कैचर के साथ पहुंची। इतने बड़े सांप को रेस्क्यू करना आसान नहीं था। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद उसे काबू में किया जा सका। 12 फीट लंबे अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वाल्मीकि नगर के वन पाल नवीन कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें