फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली के सहारे हो रही है बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
पटहेरवा फिडर से मीर बिहार गांव में बास के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे हो रही है बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। स्थानीय बाजार स्थित फाजिलनगर मार्ग पर बांस और बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे गांव के लोगों में दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित मीर बिहार गांव में पटहेेरवा फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है। समउर बाजार के फाजिलनगर मार्ग स्थित पुलिया के पास बसे गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए लगे एलटी लाइन की सप्लाई बास और बल्ली के सहारे की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि आलमगीर खान, पूर्व प्रधान बाबू खान, बंगाली कुशवाहा, वकार अशरफ आदि लोगों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार पोल लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव के लोगों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई रवि प्रताप का कहना है इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें