फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरस रही आग, बिजली कटौती कर रही घी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरस रही आग, बिजली कटौती कर रही घी का काम
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की कटौती लोगों पर पड़ रही भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जून का पहला हफ्ता ही शहरवासियों पर भारी पड़ने लगा है। पडरौना शहर में बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। मंगलवार की पूरी रात शहर के छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवई नगर, गायत्री नगर, तिलक नगर, शास्त्रीनगर सहित कई मोहल्लों की बिजली फॉल्ट की वजह से कटी रही। इसलिए कोई रतजगा करता रहा कोई छत पर सोकर तो कोई बिस्तर पर ही रात भर करवटें बदलता रहा।
पडरौना शहर में भीषण गर्मी के मौसम में पिछले दो दिनों से आधी रात के समय बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों की आफत दोगुनी हो रही है। बिना बिजली के रात में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में सूर्य देव लगातार आग उगल रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या आग में घी का काम कर रही है। लो वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। रात में गर्मी के चलते लोग सोने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कभी छत पर तो कभी नीचे आते-जाते रहते हैं। गर्मी के साथ मच्छरों के चलते परेशानी और बढ़ी है। पहले लो वोल्टेज और अब अघोषित कटौती से परेशान लोग बार-बार बिजली कर्मचारियों को फोन करते हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिलता है।
ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा कटौती
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। अधिकतर गांवों में दिन व रात मिलाकर सात से आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, उपभोक्ताओं के पूछने पर विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट बताकर फोन काट देते हैं। राजेश, शिवम, मनोज, कुबेर, अजय आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि जर्जर तार की वजह से आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे बिजली की कटौती हो रही है।
विज्ञापन

इस गर्मी में शहर की सबसे बड़ी समस्या बिजली बनी हुई है। दिन में सूर्य भगवान आग उगल रहे हैं। वहीं, रात को बिजली कटौती से नींद पूरी नहीं हो रही है।
-बाबूनंद कुशवाहा, जवार
शहर से अधिक तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती हो रही है। फोन करने पर विद्युतकर्मी फोन नहीं उठाते हैं। इस समय बिजली की कटौती भारी पड़ रही है।
-राजेश यादव, पकड़ी गोसाई
रात में अघोषित कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। लगातार हो रही कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। अघोषित कटौती के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
-रामप्रवेश शर्मा, भैंसहा
लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों को राहत दिलाने की जरूरत है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
-धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, तिलक चौक
वर्जन
तेज हवा चलने पर तार आपस में टकराने की वजह से सप्लाई कुछ देर के लिए काट दी जाती है। शहर में लोकल फॉल्ट की वजह से रात में बिजली कट जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
-प्रवीण चौबे, एक्सईएन पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें