फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग महिला की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Wed, 18 May 2022 11:01 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के भागी बिंद टोला में एक बुजुर्ग महिला की कुदाल (फावड़े) से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के बहू ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतका की बहू जनता देवी का आरोप है कि पड़ोसी अर्जुन पुत्र विंदेश्वरी कश्यप ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दुलारी देवी (62) पत्नी रामअधार कश्यप को कुदाल से वार कर काट दिया। घटना उस समय की है जब दुलारी देवी भिंडी लेकर घर आ रही थी, उस दौरान उनके मोबाइल पर कोई कॉल आया और मिट्टी की ढेर पर बैठकर बात कर रही थीं।

इसी बीच अर्जुन कुदाल से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व मिट्टी भराई को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लेकिन पुलिस कोई वजह होने से अभी इनकार कर रही है। मृतका टोले पर संचालित प्राथमिक विद्यालय पर रसोइयां थी।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें