डंपर की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
कप्तानगंज। कप्तानगंज-परतावल रोड स्थित गणेश चौक के पास डंपर की चपेट में आने से बुुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा सुकुल निवासी रहमान अली (63) रविवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से घर जा रहे थे। वह अभी गणेश चौक के पास पहुंचेे थे कि कप्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आए डंपर की चपेट में आ गए। डंपर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। चौराहे पर मौजूद लोग डंपर पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूर आगे जाकर चालक सड़क के किनारे डंपर को खड़ाकर भाग गया। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में कप्तानगंज एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डंपर की चपेट में आए रहमान अली की मौके पर ही मौत हो गई है। डंपर पुलिस के कब्जे में है। चालक भाग गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।