फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीपीआरओ के निरीक्षण में महिला कर्मी गायब मिली

Wed, 11 Jun 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों का निरीक्षण मंगलवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने किया। एडीओ पंचायत कार्यालय के निरीक्षण में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिली, वहीं शौचालय के रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर खंड प्रेरक को फटकार लगाए और कार्रवाई की चेतावनी दिए। शौचालय की लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी और जिला समन्वयक अखंड प्रताप सिंह सबसे पहले त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में पहुंचे। इस गांव में व्यतिगत शौचालय के लिए बड़े पैमाने पर पात्र लाभार्थियों की संख्या की गई है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी घर-घर जा कर सत्यापन किए, और सचिव और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों का सत्यापन दोबारा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें