फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेन छिनैती का आरोप, किन्नर ने किया हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की दोपहर में एक किन्नर ने 1.50 लाख रुपये की सोने का चेन छीनने का आरोप लगाकर मंगलवार को हंगामा किया। इसके चलते पड़रौना-मंसाछापर मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विरोध करने पर राहगीरों को ईंट लेकर दौड़ाया। मौके पर आई डॉयल 112 और चौकी की पुलिस तमाशबीन बनी रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

मंसाछापर बाजार में रहने वाला किन्नर शाहील व अन्य मंगलवार सुबह किसी कार्य से पड़रौना रेलवे स्टेशन पर गए थे। यहां पर हुई मारपीट में शामिल रहे। इसी दौरान सीमा नामक का किन्नर का 1.50 लाख का सोने का चेन गायब हो गया। सीमा किन्नर पचफेड़ा निवासी अमित पर चेन छीनने का आरोप लगाया। करीब दो बजे पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया। इस घटना से बाजार में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आमजन में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी रही। जाम लगाए किन्नर ने वाहनों के ऊपर ईंट पत्थर भी चलाया। चौकी प्रभारी मंसाछापर प्रियांशु राय ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर दो किन्नरों में विवाद था, जिसको लेकर जाम किया था। पडरौना कोतवाली पुलिस इस मामले को अब देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें