फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में फसल देखने गए बुजुर्गों पर कुत्तों ने किया हमला, चार घायल

Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत में कुत्तों की इस कदर दहशत है कि किसी भी गली में कुत्ता भौंक रहा है तो लोग सहम जा रहे हैं। घर से हाथों में डंडा लेकर निकल रहे हैं। मोहल्ले वालों ने घर पर आने वाले दोस्त, रिश्तेदारों को भी कॉल कर सावधान किया है कि वे सतर्क होकर आएं। बच्चों को लेकर सबसे अधिक लोग परेशान हैं। कई लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को दो दिन से घर के अंदर ही कैद रखा है, क्योंकि कसया नगर के अमिय नगर में एक बच्चे को कुत्तों का झुंड गेट से खींच ले गया और सड़क पर बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी जिऊत सिंह (75), मकसूदन सिंह (35), जय गोविंद सिंह (45), पारस सिंह (80), अर्जुन माली (90) वार्ड नंबर एक डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर के समीप बुधवार की शाम को खेत में लगी फसल को देखने गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय घर से कुछ दूरी पर कुत्तों के झुंड ने बुजुर्गों पर हमला कर दिया और चार लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों व मोहल्लेवालों का शोर सुनकर लाठी डंडा लेकर दौड़े लोगों ने कुत्तों को खदेड़ घायलों को मथौली सीएचसी पर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा। इसके बाद से ही आवास विकास कालोनी में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सावधानी बरत रहे हैं।

महिला की हो चुकी है मौत
इसके पहले नगर के वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर दो में 20 से अधिक लोगों को एक माह में कुत्ता काटा है। वार्ड की रहने वाली 60 वर्षीय ज्ञानमती देवी पत्नी कमला पासवान की कुत्ता काटने के बाद तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। उस समय करीब 18 लोगों को कुुत्ता काटा था। वन विभाग और नगर पालिका की ओर से कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो मोहल्ले वाले कुत्ते को पीट कर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें