फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्क रहा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्क रहा जिला प्रशासन
विज्ञापन

पडरौना( कुशीनगर)। जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिन भर पुलिस ने मुस्तैदी बरती। शनिवार की सुबह से ही रेलवे और बस स्टेशनों के अलावा हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग बनी रही। डीएम एस राजलिंग और एसपी धवल कुमार ने संवेदनशील जगहों का निरीक्षण करके जानकारी ली।
जिले में स्थित रेलवे स्टेशनों की निगहबानी करते हुए सभी जगहों का पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आती रही। एसपी ने सभी थानेदारों को हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने रेलवे राजकीय पुलिस और आरपीएफ से तालमेल बैठाकर काम करने के लिए कहा। डीएम ने साफ तौर पर कहा कि यदि कोई उपद्रव मचाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्रों की समस्या सामने आने उनसे बातचीत करके प्रदर्शन करने से रोका जाए।
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कस्बे में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर चौकी पर पहुंचा दिया। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। आरपीएफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए गहन मंत्रणा की। इस स्टेशन से बिहार के लिए ट्रेनें जाती हैं। उसे देखते हुए प्रशासन ने कप्तानगंज स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें