फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर नाराजगी

Tue, 30 Sep 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बा स्थित एक मैरेज गार्डन में तुरैहा समाज की बैठक जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह तुरैहा की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में कुशीनगर एवं देवरिया जिले के इस संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुशीनगर जिला में स्क्रूटनी होने के बावजूद अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

तुरैहा समाज की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह तुरैहा ने समाज के लोगों को एकजुट एवं आपसी भाईचारा बनाकर संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि तुरैहा वर्ग को शुरू से ही धोखा देने का कार्य किया गया है। आपसी एकता एवं संगठन के बदौलत ही यह वर्ग वर्तमान समय में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तुरैहा समाज को डीएम कुशीनगर ने भरोसा दिलाया था कि तुरैहा वर्ग के लोगों का शीघ्र ही जाति प्रमाण पत्र जारी होगा, लेकिन दुर्भाग्य से स्पष्ट शासनादेश होने तथा अन्य जिलों में जाति प्रमाण पत्र जारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रमाण पत्र को जारी करने में हीलाहवाली कर रहे है। इस दौरान एडवोकेट लक्ष्मण तुरैहा, भैरव तुरैहा, मौलेश्वर तुरैहा, नन्दलाल, सोनू, विजय, गिरिराज, काशी तुरैहा, कमलेश, संजल, ओमप्रकाश तुरैहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें