फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय ढोलहा विजयी

Tue, 30 Sep 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर पटखौली परिसर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जेपी कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालक की वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम व मनोहर द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह बालिक वर्ग की हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम और नसीमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय ढोलहा रामनगर व खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसहा के बालक वर्ग की टीम विजेता रही, जबकि बालिक वर्ग की हुई खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज मंदिर टोला की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें