फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर से प्रेमवलिया जाने वाली सड़क का मामला..

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क मरम्मत में लापरवाही पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सड़क फिर से धंस जाने से आवागमन हुआ प्रभावित
संवाद न्यूूज एजेंसी
कसया। प्रेमनगर से मैनपुर कोट होते हुए प्रेमवलिया जाने वाली सड़क की मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि मरम्मत ठीक ढंग से नहीं कराने के कारण सड़क फिर से धंस गई है। इस वजह से आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह पूर्व हुई बारिश के कारण मैनपुर दीनापट्टी गांव के पास दो स्थलों पर पांच से छह मीटर लंबाई में क्षतिग्रस्त होकर धंस गई थी। इससे स्थानीय लोगों व मैनपुर कोट देवी के दर्शन पूजन को चार पहिया वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। काफी कोशिश के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जिम्मेदार धंसी सड़क की मरम्मत दो दिन पूर्व ही कराए थे। शुक्रवार की भोर में हुई तेज बारिश से एक बार फिर सड़क धंस गई, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को प्रभावित ग्रामीणों ने धंसी सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्र के वकील अंसारी, रज्जाक अंसारी, जुबैर अंसारी, रामप्रीत कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा, जैनुल, आबदीन, असलम अंसारी, क्यामुद्दीन, ऐनुल हक, जलालू शाह, यासीन अंसारी, राजकुमार कुशवाहा का आरोप है कि विभाग मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की थी, जिसका नतीजा रहा कि शुक्रवार की भोर में तेज बारिश होते ही सड़क फिर से धंस गई। इसका पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी मिली है। विभाग के जिम्मेदारों से बातचीत कर जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें