तमकुहीरोड। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गन्ना का समर्थन मूल्य 400 रुपये करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गन्ने की लागत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बीते वर्ष की दर पर गन्न बेचने में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विरवट कोन्हवलिया के गन्ना किसान संजय सिंह, जोगनी के गन्ना किसान सरल शर्मा, जंगलीपट्टी के गन्ना किसान मथुरा सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है। इससे क्षेत्र के किसानों में उहापोह बना है। शर्मा यादव, परमेंद्र जायसवाल, विद्यासागर गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में गन्ने का मूल्य मात्र 25 रुपये क्वींटल बढ़ा है। जबकि गन्ने के उत्पादन लागत में हर साल वृद्धि हो रही है। पप्पू यादव, ध्रुव राय, प्रभुनाथ यादव, ध्रुव निषाद, मनोज गुप्ता, बबलू प्रसाद आदि ने भी बढ़ती मंहगाई व उत्पादन लागत को देखते हुए सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है।