बरवापट्टी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौबया पटखौली पूर्व टोला में शुक्रवार की रात आग लगने से छह लोगों की झोपड़ियां जल गई थीं। इसकी चपेट में आने से उनमें रखा राशन, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने अग्नि पीड़ीत ज्वाहिर प्रसाद, हीरा, दुखी, कुमरेश, किशोर और प्रकाश से मिलकर हर संभव मदद दिया। इसके आद उन परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जहरुदीन अंसारी, वकील गुप्ता, उपेंद्र कुशवाहा, विनोद निषाद, उमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद