फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशकार का स्थानांतरण कराने की मांग
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। तहसील सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल होने आए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष को तहसील के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के पेशकार पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए पेशकार के स्थानांतरण की मांग की थी। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की जानकारी होते ही अधिवक्ताओं ने समीक्षा बैठक कर रहे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने अधिवक्ताओं की मांग को उचित ठहराते हुए बैठक में शामिल एसडीएम कोमल यादव को तहसीलदार कोर्ट के पेशकार का स्थानांतरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिर्जा एकतेदार हुसैन, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, राम प्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दिनेश कुमार राव, अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय पांडेय, शैलेश प्रताप सिंह, राधेश्याम, नंदलाल प्रसाद, दीनानाथ शर्मा, महेंद्र गुप्ता, आशुतोष, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें