संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। शुक्रवार की शाम को मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के सामने दो बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की सोमवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की देर शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के सामने शुक्रवार की शाम को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें एकवनही गांव निवासी शीतल प्रसाद (20) गंभीर रूप से घायल से हो गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक के पिता मदन प्रसाद की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने और गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।