फंदे पर लटका मिला महिला का शव
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव की घटना
एसओ बोले, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। चिरगोड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह सीमा(33) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
जब यह घटना हुई तो पति धन्नू मद्धेशिया मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी सीमा किसी बात से चिंतित होकर झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा का मायका खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा में है और उसकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। सीमा की तीन संतानों में दो पुत्रियां एक 11 और दूसरी आठ वर्ष की है। उसका तीन वर्ष का एक पुत्र भी है। सीमा घर में सिलाई करती थी और पति मजदूरी करता है। इसी से परिवार की गृहस्थी चल रही थी। सीमा के पति एक हाथ का दिव्यांग बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ नंदा प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।