फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
रामकोला (कुशीनगर)। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रामकोला कस्बे के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान मोबाइल फोन नंबर से हुई। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद की बात कहते हुए ननद और ननदोई पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामकोला थानाक्षेत्र के मोरवन बाबू छपरा निवासी रामदास यादव मजदूरी करते थे। सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पत्नी पूनम देवी को मिली। वह बदहवाश हो गई। रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पत्नी पूनम ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें