फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विरवट कोन्हवलिया में मतदाता जागरुकता रैली निकालते शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली रैली
विज्ञापन

पडरौना। जिले के स्कूलों और सरकारी विभागों की तरफ से बुधवार को जिले में मतदाता जागरुकता गोष्ठी रैली निकाली गई। लोगों को संविधान में मिले मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित जीएसटी कार्यालय परिसर में विभाग और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि संविधान ने लोकतांत्रिक देश के नागरिकों को सरकार चुनने का अधिकार दिया है। इसका सभी को प्रयोग करते हुए तीन मार्च को मतदान के महापर्व में शामिल होना चाहिए। इसके पहले व्यापारियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री सचिन चौरसिया, अआशीष खेतान, अक्षय स्वर्णकार, अभय अग्रवाल, अजय कुमार गुप्त, विनम्र कसौधन, बिट्टू सोनी आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार गांव सिरसिया खोहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर परिसर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ‘जागो-जागो हे मतदाता, तुम हो भारत भाग्य विधाता’, ‘सारे कार्य छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ आदि नारा लगाते हुए गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। बीडीओ सुधा पांडेय ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। कन्यादान के बाद मतदान ही महादान होता है। इस दौरान ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी, प्रधान के प्रतिनिधि अरविंद सिंह, एपीओ वसीम रजा, जेई मिर्जा शमशुल बेग, प्रधानाध्यापिका नम्रता गुप्ता, नीलम सिंह, सतय प्रकाश, हरिकेश सिंह, पूनम राव, सरोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार पगरा प्रसाद गिरी गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। प्रधान रमेश गुप्ता की अगुवाई में संविलियन विद्यालय बसंतपुर के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंभु यादव, सचिव मिथिलश्वर नाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार, राधिका आर्य, निर्मला गुप्ता, सुमन आदि मौजूद रहीं।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रकबा दुलमापट्टी गांव में बीईओ अनिल कुमार मिश्र की अगुवाई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसमें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शीला देवी, उमा देवी, पूनम देवी, अमरावती देवी, रीना देवी, उमा देवी, मीना, मंजू, किसनावती, प्रभा, सरोज, कलावती, प्रभावती आदि मौजूद रहीं।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सेंदुआर स्थित फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम वचन गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, ओमवीर सिंह, तूफानी निषाद, बृजराज, राम सूरत सिंह, ओमप्रकाश, रश्मि शाही, निधि श्रीवास्तव, सर्वेश मणि, विद्यासागर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार लवकुश स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं और सोहंग के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुनीता देवी, भगवती देवी, शिला देवी, ज्ञानती देवी, सुमन देवी, नैना देवी, कविता देवी, नीलम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’
मथौली बाजार। मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय परिसर से बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। स्काउट गाइड के नौसाद अली ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। रैली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान इजहारूल खान, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार चौहान, शकील अफगन, रमेश यादव, अशोक कुमार, अभय कुमार सिंह, अजय कुमार निगम, अमित कुमार, अभिषेक चौधरी, चांदनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें