धूमधाम से डांडिया उत्सव मनाया गया
श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित हुआ डांडिया उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। श्री श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार की रात मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से डांडिया रास उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंच सदस्यों समेत करीब 100 महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मंगलवार की रात में चेतना महिला शाखा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक वेषभूषा में सजकर मां अंबे की पूजा के साथ गुजरात की परंपरागत गीत के धुनों पर डांडिया नृत्य भी आयोजित हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने बताया कि डांडिया वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच की लड़ाई का एक मंचन है। इसमें डांडिया की छड़ी देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि बिना नृत्य के हर त्योहार और उत्सव फीके लगते हैं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मधु, श्रुति गोयल, शिवांगी बंका, नीलम रुंगटा, श्वेता अग्रवाल, अनु खेतान, संगीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, मधु नथानी, पदमा अग्रवाल, रीता गोयल, नीरू गोयल आदि मौजूद रहीं।