पडरौना। पडरौना नगर सहित पूरे जिले में समाजवादी पार्टी की ओर से चल रही साइिकल रैली का समापन मंगलवार को किया गया। नगर में एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अगुवाई में तो राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, विधायक पूर्णमासी देहाती, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, पूर्व विधायक पीके राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दूसरी जगहों पर साइिकल रैली निकालकर समापन किया।
पडरौना के हाॅस्पीटल रोड से बृजेंद्र पाल यादव की अगुवाई में सपा की साइिकल रैली निकाल कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। नगर के बेलवा चुंगी, कटकुईया रोड, बलुचहा, बावली चौक आदि का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे और सभा की। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने जो भी वायदे किए थे वह सभी कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पूरा कर दिए।
एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा। इस दौरान प्रेम जायसवाल, पूर्व विधायक बीके मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में साइिकल चलाई। तमकुहीराज के पुराने सीओ आफिस के सामने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने कहा कि प्रदेश के सपा मुखिया के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मु. आलम एवं संचालन अरविंद सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर नगीना यादव, ब्लाक प्रमुख सेवरही उदय नारायण गुप्ता, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नारायणी शाही, जाकिर हुसैन, अवधेश राय, राकेश यादव, भगवान पटेल आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को रामकोला कस्बे के पुरानी बाजार में आयोजित सम्मान समारोह व साइिकल रैली के मुख्य अतिथि एमएलसी राम अवध यादव ने संबोधित किया।
विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती ने कहा की सपा की सरकार ने गरीबों के लिये चलाई गयी समाजवादी पेंसन योजना में कुशीनगर में केवल एक लाख गरीब समाजवादी पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बनारसी यादव, हाजी दोस्त मोहम्मद, धनश्याम यादव, काशी नरेश सिंह, बाबूलाल यादव ने संबोधित किया।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाई स्कूल परिसर में सपा के साइिकल यात्रा के समापन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने चार वर्षो में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। सभा को पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।