टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर ऊर्फ कुर्मीपट्टी गांव में मंगलवार की रात एक 75 वर्षीया विधवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव की निवासी गुलाइची देवी के पति को वर्षों पहले करीब 70 डिस्मिल जमीन पट्टा के रूप में आवंटित हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उनके पति जुगनू की मौत हो गई। उनकी कोई संतान न होने के कारण गुलाइची के नाम से ही जमीन की वरासत हो गई। गुलाइची ने दो माह पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव की निवासी अपनी एक रिश्तेदार सुभावती के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दी। जमीन रिहायशी होने के कारण उस पर कई लोगों की निगाह थी और कुछ लोग उस पर कब्जा भी करने की कोशिश में थे। अभी यह मामला चल ही रहा था कि मंगलवार की रात गुलाइची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बुधवार की सुबह बैनामेदार रिश्तेदार की सूचना पर एसओ अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ शैलेष सिंह का कहना था कि विधवा के रिश्तेदार ने सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।