विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम के टोला मंगलपुर में रविवार की शाम चार बजे दीवार गिरने से किशोर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
रामाकांत वर्मा का पुत्र महेश कुमार (12) रविवार की शाम को अपने घर के पास खेल रहा था। अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने मलबा हटाकर महेश कुमार को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल बालक को तत्काल इलाज के लिए दुदही सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय लेकर आते वक्त रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।