फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये के लिए हुई थी ज्ञांती की हत्या

Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसुम्हा के चकिया टोले पर बीते दो अगस्त की रात में हुई विधवा महिला की हत्या 25 हजार रुपये के लिए की गई थी। रुपये न मिलने से नाराज गांव के ही एक व्यक्ति ने गला दबाकर महिला को मार डाला था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चकिया टोला की रहने वाली ज्ञांती देवी के पति की 10 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रामकोला पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद तीन नाबालिग बच्चों को संभाल रही विधवा ज्ञांती की मदद के लिए गांव का ही छोटेलाल घर तक आने-जाने लगा। पुलिस के अनुसार ज्ञांती की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक हुई तो छोटेलाल ही उससे रुपये लेने लगा। कुछ दिन पहले ही उसने 15 हजार रुपये लिए थे। बाद में वह ज्ञांती के पास मौजूद 25 हजार रुपये भी मांगने लगा। ज्ञांती ने यह रुपया बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरत के लिए रखे होने का हवाला देते हुए देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज श्यामलाल ने रात में ज्ञांती की गला दबाकर हत्या कर दी। एसओ के अनुसार आरंभिक पूछताछ में छोटेलाल पर शक नहीं जा रहा था लेकिन बच्चों से मिली जानकारी और अन्य छानबीन के बाद जब पुलिस ने छोटेलाल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। एसओ के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें